
तीन साल का समय पूरा कर रहे अधिकारियों पर निगाहें
भोपाल। राज्य में इस बार की प्रशासनिक जमावट में मुख्यमंत्री सचिवालय में लम्बे अरसे बाद प्रमुख सचिव स्तर के दो अधिकारी पदस्थ किये जाएंगे। आसार है कि 3 अगस्त के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी, जिसमें मंत्रालय और विभागाध्यक्ष स्तर पर बड़े फेरबदल किए जाएंगे। जिसमें करीब दर्जन भर पीएस स्तर के अधिकारी प्रभावित होंगे। वहीं जिलों में मैदानी पोस्टिंग वाले उन अफसरों का हटना तय है, जहां भाजपा का बेडा गर्क हुआ है, जबकि तीन साल का समय पूरा कर रहे कलेक्टर-एसपी हटाए जाएंंगे। यह पूरी जमावट वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जाएगी। यह तय है कि मंत्रियों को विभाग में परफॉरमेंस का पूरा मौका मिलेगा, वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पांच से छह एडीजी स्तर के अधिकारियों के विभाग बदले जायेंगे,जबकि करीब आठ जिलों के एसपी बदले जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved