खेल

एड्रियाटिक पर्ल मुक्केबाजी : सनामाचा चानू और विंका ने जीता स्वर्ण पदक

दवा (मोंटेनेग्रो)। 30वें एड्रियाटिक पर्ल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुक्केबाज सनामाचा चानू और विंका ने स्वर्ण पदक जीता।


चानू ने 75 किलो और विंका ने 60 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने अबतक इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।

चानू ने हमवतन राज साहिबा को जबकि विंका ने मोलदोवा की क्रिस्टियन काइपेर को हराया। दोनों मुक्केबाज इससे पहले 2019 में मोंगोलिया में हुए एशियाई यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

इससे पहले एशियन जूनियर चैंपियन अल्फिया पठान ने 81 किलो भारवर्ग में मोलदोवा की डारिया कोजोरेव को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। सनामाचा ने इससे पहले उजबेकिस्तान की सोखिबा रूजमेतोवा को 5-0 से हराकर जबकि विंका ने फिनलैंड की सुवी तुजुला को हराकर अपने-अपने वर्गो के फाइनल में जगह बनाई थी।

Share:

Next Post

प्रार्थना ब्रह्मास्त्र है

Sun Feb 21 , 2021
– हृदयनारायण दीक्षित सभी सभ्यताओं में प्रार्थना है। मैं विज्ञान का विद्यार्थी रहा हूं। ईश्वर को जाना नहीं। लेकिन प्रार्थना करता हूं। भारत के तमाम श्रद्धा केन्द्रों तीर्थों पर गया हूं, महंतों-संतों के संग जिज्ञासु भाव से बैठा हूं। जिज्ञासा को समाधान नहीं मिला, चित्त को तृप्ति नहीं मिली। ऋग्वेद और ब्रह्माण्ड विज्ञान से जुड़े […]