विदेश

अफगानिस्तानः हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादियों की मौत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादी ढेर हो गए हैं। साथ ही 10 घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंधार पुलिस के प्रवक्ता जमाल नासिर बाराकजाई ने बताया कि तालिबानी आंतकवादियों ने मंगलवार देर रात मैवंद जिले के बाघाल इलाके में सुरक्षा नाके पर हमला कर दिया। इसके बाद अफगान बलों ने हवाई हमला (एयरस्ट्राइक) कर 15 आतंकवादियों को मार गिराया। साथ ही 10 घायल भी हो गए हैं।

उनके अनुसार तालिबानी आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई साथ ही 4 अन्य घायल भी हो गए हैं।
हालांकि तालिबान की ओर से अभी तक इस घटना संबंधित कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है। एजेंसी

Share:

Next Post

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश में फिर से लॉक डाउन की खबरों को सीएम शिवराज ने बताया निराधार

Wed Jul 15 , 2020
ट्वीट कर किया खंडन शासन ने फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है भोपाल। अनलॉक के दौरान समूचे देश भर के साथ ही साथ इन दिनों मध्यप्रदेश में भी जानलेवा कोरोना वायरस ने तेज गति के साथ अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिसको लेकर प्रदेशवासियों में एक बार फिर से भय का माहौल […]