
अबुधाबी । सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल (Video viral) हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपनी 15 पत्नियों (wives) और सैकड़ों नौकरों के साथ अबुधाबी एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहा है। यह वीडियो है अफ्रीकी राजा मस्वाती तृतीय (African King Mswati III) का। हालांकि उनका यह वीडियो जुलाई में पहली बार नजर आया था। लेकिन एक बार फिर से यह चर्चा में है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि किंग मस्वाती, अपने प्राइवेट जेट से उतर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परंपरागत ढंग से कपड़े पहन रखे हैं। वहीं, शानदार कपड़े पहनी महिलाएं उनके साथ उतर रही हैं।
राज की इस वायरल इस क्लिप पर लिखा है, ‘स्वाजीलैंड के राजा 15 पत्नियों और 100 नौकरों के साथ अबू धाबी पहुंचे। उनके पिता, राजा सोभुज़ा द्वितीय की 125 पत्नियां थीं।’ खबरों से यह भी पता चलता है कि अबू धाबी यात्रा के दौरान राजा मस्वाती तृतीय के साथ उनके 30 बच्चे भी थे। कथित तौर पर, इस बड़े प्रतिनिधिमंडल के कारण हवाई अड्डे पर अस्थायी रूप से व्यवधान उत्पन्न हुआ, जिसके चलते सुरक्षा अधिकारियों को शाही दल को एडजस्ट करने के लिए कई टर्मिनल बंद करने पड़े।
सामने आए इस वीडियो की आलोचना भी हो रही है। कई यूजर्स ने राजा मस्वाती तृतीय की विलासितापूर्ण जीवनशैली और उनके देश के नागरिकों के रोजमर्रा के संघर्षों के बीच के भारी अंतर पर कमेंट किया। कई लोगों ने इस भव्य प्रदर्शन पर गुस्सा व्यक्त किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘यह सब तब, जब उनके लोगों के पास बिजली या पानी नहीं है।’ जबकि एक अन्य ने सवाल किया कि क्या यह देश निजी जेट का खर्च उठाने में सक्षम है ? एक यूजर ने मजाक में कहा कि क्या उनकी पत्नियों को मैनेज करने के लिए उनके घर में कोई कोऑर्डिनेटर है?
View this post on Instagram
कैसी है देश की आर्थिक स्थिति
अफ्रीका के आखिरी पूर्ण राजतंत्र वाले छोटे दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र इस्वातिनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) पर राजा मस्वाती तृतीय 1986 से शासन कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से अधिक है। एक तरफ तो शाही परिवार अपार धन का आनंद लेता है। लेकिन उनके देश के अधिकांश नागरिकों का जीवन एक अलग कहानी कहता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस्वातिनी की लगभग 60 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करती है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved