भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हवाओं का रुख बदलने से एक हफ्ते बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल। पिछले तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे मध्य प्रदेश (MP) में अब धीरे-धीरे रात का तापमान (Temperature) बढऩे लगा है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों ( meteorologists) के मुताबिक अभी रात के तापमान के बढऩे का सिलसिला जारी रहेगा। उधर उत्तर भारत में वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ (A Western Disturbance is currently over North India) मौजूद है। 24 और 26 दिसंबर को दो नए पश्चिमी विक्षोभ का भी उत्तर भारत में आना संभावित हैं। यह दोनों सिस्टम तीव्र आवृति वाले होंगे। इनके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी के साथ बारिश भी होने की संभावना है। उधर इस दौरान हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम साफ होते ही नए वर्ष की शुरुआत में प्रदेश में एक बार फिर ठंड के तेवर तीखे हो सकते हैं।



वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हवा का रुख बदलकर पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने लगा है। अभी चार-पांच दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहने के आसार हैं। वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। 24 और 26 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बनने के आसार हैं। इसके असर से हवाओं का रुख बदलते ही वातावरण में नमी आने लगेगी। इससे मप्र में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ेंगी। सुबह के समय अधिकतम जिलों में घना कोहरा रहेगा। 30 दिसंबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इसके बाद एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।

 

Share:

Next Post

डॉक्टर को ब्लैकमेल कर दस लाख मांगने वालों ने राजेंद्रनगर में भी एक वारदात कबूली

Thu Dec 23 , 2021
गिरोह की एक और कॉलगर्ल की तलाश, पांच लड़कियां और दो युवक चलाते हैं गिरोह इंदौर। खजराना पुलिस (Khajrana Police) ने कल एक डॉक्टर का अश्लील वीडियो (porn video) बनाकर उसे ब्लैकमेल (blackmail) कर दस लाख रुपए मांगने वाली दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजेंद्रनगर क्षेत्र (Rajendranagar area) में […]