
मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपना डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मदरहुड को इंजॉय(enjoy motherhood) कर रही हैं. एक्ट्रेस हाल ही में मां बनीं और मां बनने के बाद वो काफी बिजी नजर आ रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी करोड़ों की कार को बेच दिया (car worth crores sold) है. इस खबर के सामने आने के बाद ही लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया?
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब भी अपनी आलीशान कार रॉल्स रॉयस घोस्ट (Rolls Royce Ghost)से निकला करती थीं, हर किसी की निगाहें उनपर थम जाया करती थीं. इस कार को और भी खूबसूरत बनाने के लिए प्रियंका ने शानदार इंटीरियर और फैन्सी गैजेट्स का भी खूब इस्तेमाल किया था. अब जो लेटेस्ट जानकारी है उनमें कहा जा रहा है कि अपनी यह शानदार और बेशकीमती कार उन्होंने बेच दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved