भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाई की मौत के बाद ३ साल की मासूम बच्ची के लिए हैवान बना ताऊ, किया गलत काम

  • मासूम की मां की शिकायत पर रातीबढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का उस समय पता चला जब बेटी शौच के दौरान रोने लगी और मां ने प्राइवेट पार्ट देखकर उससे पूछा। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामला तीन साल की मासूम से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने चाइल्ड लाइन से काउंसलिंग कराने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। हैरानी की तो यह है कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज होते ही आरोपी भाग निकला। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।



पुलिस के अनुसार 24 साल की महिला इलाके में रहती है। करीब छह महीने पहले उसके पति का निधन हो चुका है। महिला दो बेटे और बेटी है। बड़ा बेटा छह साल का है, जबकि छोटा बेटा दो साल का और बेटी तीन साल की है। पति की मौत के बाद बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदार उस पर आ गई और घरों में काम कर बच्चों का भरण पोषण कर रही है। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब ढाई बजे बच्ची ने टायलेट का कहा। वह बच्ची को लेकर बाहर पहुंची तो वह रोने लगी। बच्ची से रोने का कारण पूछने पर उसने बताया कि ताऊ ने उसके साथ गंदी हरकत की है। इसके बाद मां ने बच्ची का प्राइवेट पार्ट देखा और सुबह होते ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क कर एफ आईआर दर्ज कर ली, लेकिन जब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वह फ रार हो चुका था। आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह अकेला रहता है और नशे का आदी है। वह अपनी बेटी के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका था। लिहाजा बेटी रायसेन में अपने ननिहाल में रह रही है। अब पुलिस आरोपी की बेटी के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Share:

Next Post

सभी वर्गोंं की आशाओं की पूर्ति का साल बने नया वर्ष : वीडी शर्मा

Sun Jan 1 , 2023
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने शुभकामना संदेश में कहा है कि वर्ष 2023 समाज के सभी वर्गों की आशाओं, आकांक्षाओं की पूर्ति का साल बने, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और […]