
नई दिल्ली । हम में से कई लोग अक्सर यह कल्पना करते हैं कि हमारी मौत के बाद क्या होगा। क्या आत्मा और उससे जुड़ी हुई अवधारणाएं सच हैं? या फिर यह सबकुछ सिर्फ मिथ है। इन सवालों के बीच एक महिला (Woman) के दावों ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। अमेरिका (America) की यह महिला करीब 1 घंटे तक ब्रेन डेड रही। उसने दावा किया कि इस दौरान उसके साथ कुछ विचित्र घटनाएं घटीं।
बात 1991 की है। पाम रेनॉल्ड्स नाम की इस महिला को ब्रेन सर्जरी के लिए बेहोश किया गया था। इस प्रक्रिया को ‘हाइपोथर्मिक कार्डियक अरेस्ट’ कहा जाता है जहां सर्जरी के लिए हृदय गति पूरी तरह रोक दी जाती है। इस ब्रेन सर्जरी के दौरान एक घंटे से ज्यादा समय तक ब्रेन डेड घोषित की गईं रेनॉल्ड्स ने दावा किया कि इस बीच उसने एक दूसरी दुनिया देखी। उसने बताया कि उसे एक तेज रोशनी दिखाई दी जिसके बाद उसे अपने पूर्वज भी दिखाई दिए।
महिला के मुताबिक ये जगह स्वर्ग जैसी थी। पाम ने डॉक्टरों को बताया कि वह सर्जरी के दौरान होश में थी और ऑपरेशन थिएटर में हो रही हर चीज देख-सुन सकती थी। हैरत की बात यह है कि महिला ने ब्रेन डेड होने के बावजूद ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल की गईं सर्जरी इकि्प्मेंट्स और उस दौरान हुई बातचीत का भी हूबहू ब्यौरा दिया। इससे डॉक्टरों की टीम भी हैरत में पड़ गई।
इसके अलावा उसने दावा किया कि वह अपने शरीर के ऊपर तैर रही थी और ऊपर से ऑपरेशन देख सकती थी। पाम ने यह भी बताया कि सर्जरी के दौरान एक तेज रोशनी उसे अपनी ओर खींच रही थी। उसने कहा कि तभी एक साया आया उसे वापस लौटने का आदेश मिला। जिसके बाद वह वापस शरीर में लौट आई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved