img-fluid

गौरव दिवस के बाद अब शहर होगा महानगर की तरह विकसित : प्रिंस राठौर

December 01, 2022

  • नगर पालिका के सभागार में आयाजित हुई प्रेसवार्ता

सीहोर। बीती मंगलवार की रात शहरवासियों के साथ जो उत्सव में डूबे शहर ने सीहोर का जन्म दिन गौरव दिवस मनाया है, इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने शहर को महानगर की तरह विकसित करने का अभियान चलाया है। जिससे हमारा शहर आगामी दिनों में विकसित और सुंदर हो जाएगा। हमारे द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास करने के करोड़ों रुपए के प्रस्तावों को दिया गया है। उन्होंने अपने गृह जिले को गौरव दिवस के मौके पर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की सौगात दी है। जिससे हमारे शहर का भविष्य सुरक्षित हो गया है। उक्त विचार गुरुवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में पत्रकारवार्ता के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता आदि बड़ी सं या में पार्षदगण और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने सभी पत्रकारों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम शहर का विकास कर सकते है।


शहरवासियों को अनेकों सौगात दी
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने शहरवासियों को अनेकों सौगात दी है। जिसमें प्रमुख रूप से सीहोर को भोपाल के उपनगर के रूप में विकसित करने, मेट्रो लाइन बैरागढ़ तक आना है, लेकिन जब सीहोर को उपनगर बनाएंगे तो इससे भी सीहोर को जोडेंगे। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर चिंतामण गणेश मंदिर का भी विकास किया जाएगा। इसी के साथ नर्मदा जल के अलावा सड़कें और पुलों का निर्माण भी करा दिया जाएगा। उन्होंने भरे मंच से जनता के उत्साह को देखते हुए कहा कि हमारा शहर विश्व पटल पर पहचान बनाए हुए है। इसके विकास के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।

नपाध्यक्ष ने वार्ता में बताया
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने अपनी वार्ता के दौरान बताया कि परिषद के द्वारा आगामी दिनों में शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए सीटू नाला विकास कार्य, पुलों का निर्माण कार्य, अधोसंरचना विकास कार्यों डामरीकरण व पार्क के विकास के लिए कार्य, टाउन हाल के पास स्थित नाले का विकास, चौराहे का विकास व नगर की स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में बदलने के लिए, सब्जी मंडी विकास कार्य, पुरानी जेल परिसर में सिविक सेंटर, शॉपिंग भवन, कन्वेशन सेंटर निर्माण, नगर पालिका का कार्यालय भवन निर्माण कार्य, प्राचीन गणेश मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य, विभिन्न समाज के भवन निर्माण कार्य, भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे से रेलवे स्टेशन तक फोर लेन रोड निर्माण कार्य, लुनियापुरा से इंदौर नाका तक फोरलेन के निर्माण आदि के बारे में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने दी।

Share:

  • जून-जुलाई में ही शिक्षकों ने ले ली थी बैंक खातों से जुड़ी जानकारी

    Thu Dec 1 , 2022
    आधा सत्र बीता, सरकारी स्कूलों के हालात सिरोंज। आधा शिक्षा सत्र बीतने वाला है लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को अभी तक गणवेश नहीं मिल सकी है। वे अपने बैंक खाते भी शिक्षकों को दे चुके हैं और इसके बाद से ही उनके अभिभावक बच्चों की गणवेश की राशि आने का इंतजार कर रहे हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved