इंदौर न्यूज़ (Indore News)

ग्रहण खत्म होने के बाद रणजीत हनुमान मंदिर में हुआ दीपदान

हजारों महिलाएं घर से दीप लाईं और कृत्रिम कुंड में किया दान
इंदौर।  कल कार्तिक पूर्णिमा (kartik purnima) पर चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) समाप्त होते ही मंदिरों (temples) में दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। रणजीत हनुमान मंदिर (ranjit hanuman temple) का नजारा ही कल कुछ अलग था, जहां एक कृत्रिम कुंड में दीपदान (lamp)  करने के लिए हजारों महिलाएं अपने साथ घर से दीपक लाईं और दीपदान कर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना की।


कल कार्तिक पूर्णिमा थी। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान तथा दीपदान का महत्व रहता है, लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण 1 दिन पहले ही लोगों ने स्नान की विधि पूरी कर ली थी। कल जब शाम को ग्रहण (eclips) समाप्त हुआ, वैसे ही चारों ओर मंदिरों में साफ-सफाई होने लगी और कपाट खुलने के बाद भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, गेंदेश्वर महादेव, कांटाफोड़ मंदिर आदि मंदिरों में भी लोगों की भीड़ देर रात तक देखी गई। रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में हिंद रक्षक संगठन द्वारा कल दीपदान का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एक बड़ा प्राकृतिक कुंड बनाया गया था। उसमें महिलाओं को दीपदान करने की व्यवस्था की गई थी। हजारों महिलाओं ने करीब 23 हजार दीपों से दीपदान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़ और हिंद रक्षक संगठन के एकलव्यसिंह के साथ क्षेत्रीय पार्षद और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई।

Share:

Next Post

भारत में कितने हैं 100 साल से अधिक उम्र के वोटर, CEC ने डेटा देकर सबको चौंकाया

Wed Nov 9 , 2022
पुणे: भारत में 100 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या सैकड़ा-हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत में 100 साल से अधिक उम्र के 2.49 लाख मतदाता हैं. इसके अलावा, 1.80 करोड़ वोटर्स की आयु 80 साल से अधिक है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र […]