देश राजनीति

तृणमूल ने विद्यासागर के बाद किया रवींद्रनाथ का अपमान : भाजपा

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें विश्वभारती विश्वविद्यालय में हुई हिंसक घटना का नेतृत्व तृणमूल विधायक द्वारा किए जाने की निंदा की।

उन्होंने कहा कि इसके पहले तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्तियां तोड़ी थी और अब गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित संस्थान में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग नक्सलियों की तरह आचरण कर रहे हैं। इसके पहले विद्यासागर की मूर्ति तृणमूल के लोगों ने तोड़ी थी। अब गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सपने के संस्थान विश्वभारती में हमला किया है। इन सबका नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं। तृणमूल के कारण विश्वभारती की गरिमा नष्ट हुई है।

उन्होंने कहा कि विश्वभारती विश्वविद्यालय के मेला ग्राउंड में कोई दीवार ही नहीं बनी थी जिसे तोड़ा जाए। केवल यहां की संस्कृति को नष्ट करने के लिए तृणमूल विधायक ने भीड़ का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में हमला करवाया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इसके पहले इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पीएनबी में विलय के बाद ओरिएंटल और यूनाइटेड बैंक में छटनी नहीं: मल्लिकार्जुन

Tue Aug 25 , 2020
मुंबई। देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस मल्लिकार्जुन राव ने भरोसा दिलाया है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय के बाद किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। एसएस […]