उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दो साल बाद आज मन रही पुलिस की होली

  • नागझिरी स्थित पुलिस लाईन पर 11 बजे से शुरू हुआ होली समारोह
  • अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने जमकर मजे किए

उज्जैन। पिछले दो साल से कोरोना के चलते पुलिस विभाग ने होली पर्व नहीं मनाया और लगातार लॉकडाऊन और बंदिशों की ड्यूटी निभाई लेकिन इस बार कोरोना का खतरा नहीं होने के चलते आज पुलिस की होली पुलिस लाईन पर मन रही है। सुबह 11 बजे से यहाँ पुलिसकर्मी ढोल और अन्य साधनों के साथ पहुँचे और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाया। आज पुलिस की होली सुबह 11 बजे से मनना शुरू हुई। पुलिस लाईन पर कलेक्टर, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे और ढोल की थाप पर नाचते-कूदते पुलिसकर्मियों ने जमकर होली का आनंद उठाया।


सुबह से थानों पर आज पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम नजर आई क्योंकि पुलिसकर्मी लाईन पर आयोजित होली उत्सव में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया है। होली में सभी थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाईन का स्टॉफ भी शामिल रहा। आज शाम तक पुलिस द्वारा होली खेली जाएगी। कोरोना के दो साल की ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों में आज होली खेलने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

Share:

Next Post

पुरानी पेंशन की माँग को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया एनपीएस की होली का दहन

Sat Mar 19 , 2022
महिदपुर रोड। पुरानी पेंशन खैरात नहीं हमारा अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे। इन नारों के बीच नगर के संकुल केंद्र पर पेंशन विहीन विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा अधिकारियों कर्मचारियों ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए एनपीएस की होली दहन की। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर आयोजित एनपीएस […]