img-fluid

चीन का मिशन फेल होने से तिलमिलाए प्रचण्ड ओली पर हुए आक्रामक

December 31, 2020

चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग के दूत का मिशन फेल होने से तिलमिलाए प्रचण्ड ने ओली पक्ष के तीन मुख्यमंत्रियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दर्ज करा दिया है। इतना ही नहीं दो मुख्यमंत्री को विधायक दल के नेता पद से हटाते हुए दूसरा नेता भी चयन कर लिया है। प्रचण्ड के इस कार्रवाई के बदले ओली पक्ष ने प्रचण्ड पक्ष के मंत्रियों को हटाना शुरू कर दिया है।‌

ओली पक्ष के मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले प्रदेश एक के एक मंत्री को ओली पक्ष के मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया है। इसी तरह अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन करने के एवज में कई प्रदेश में प्रचण्ड पक्ष के संसदीय दल के सचेतक को पद से हटा दिया गया है। ओली पक्ष के द्वारा मंत्री को बर्खास्त करने से बौखलाए प्रचण्ड ने भी अब ओली पक्ष के मंत्रियों को हटाना शुरू कर दिया है।

नेपाल के सात प्रदेश में से 6 प्रदेशों में कम्यूनिष्ट पार्टी का शासन था। ओली प्रचण्ड के बीच हुए विवाद पार्टी विभाजन का असर इनमें से 4 प्रदेशों पर पड़ने वाला है। 6 में से 4 प्रदेशों में ओली पक्ष के मुख्यमंत्री है, जबकि 2 प्रदेश में प्रचण्ड पक्ष के मुख्यमंत्री है। पार्टी विभाजन के बाद ओली पक्ष के चार में से 3 मुख्यमंत्री अल्पमत में आ गए हैं। जिनकी कुर्सी कभी भी जा सकती है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री ओली इन सभी प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार कर रहे हैं।

Share:

  • राजस्थान : शाहजहांपुर बॉर्डर से बैरिकेड्स हटाकर टैक्टरों में दिल्ली निकले किसान

    Thu Dec 31 , 2020
    अलवर । जिले के शाहजहांपुर खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार दोपहर बाद कुछ किसान ट्रैक्टरों के जरिए हरियाणा पुलिस के बैरियर हटा कर दिल्ली की ओर कूच कर गए। हरियाणा पुलिस के जवान जब तक किसानों को रोकते तब तक 10 से 15 ट्रैक्टर बॉर्डर से आगे निकल गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved