देश राजनीति

कृषि बिल के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, चावड़ा-धनानी सहित कई नेता हिरासत में लिए गए

गांधीनगर/अहमदाबाद। केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक का देशभर के किसान विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में गुजरात कांग्रेस ने भी केंद्रीय कृषि विधेयक के खिलाफ आज प्रदर्शन किया।

सोमवार को गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर के सामने सरदार पटेल की प्रतिमा से राजभवन तक मार्च किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, राजभवन पहुंचने से पहले पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, विपक्ष के नेता परेश धनानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा और धनानी ने नए कृषि बिल को लेकर सरकार की आलोचना की और केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया। चावड़ा ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबा कर उन्हें रोजगार से वंचित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा किसान विरोधी पार्टी है।

प्रशासन की बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विपक्षी नेता परेश धनानी को भी हिरासत में ले लिया गया। साइलेंट ज़ोन में कोई मंजूरी नहीं होने के कारण पुलिस ने नज़रबंदी की कार्रवाई की।

आज सुबह कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुये गांधीनगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई स्थानों पर पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था की गई। गांधीनगर की ओर जाने वाली पहुंच मार्गों सड़कों पर लोगों की जांच की गई। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अब AC में सफर करना पड़ेगा महंगा, जानिए क्या-क्या चार्ज वसूलेगा रेलवे

Mon Sep 28 , 2020
विजिटर फिस भी चुकाना पड़ सकती है नई दिल्लीॆ। रेलवे बड़े स्टेशनों पर यूजर फीस वसूलने की तैयारी में है। यह ट्रेन टिकट का हिस्सा होगा, लेकिन सभी यात्रियों के लिए यूजर फीस बराबर नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि एसी कोच में यात्रा करने वालों को ज्यादा यूजर फीस चुकानी होगी। एसी1 में […]