img-fluid

लंदन से बेंगलुरु आ रहे एयर इंडिया के विमान को अचानक रोका गया, फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी से मचा हड़कंप

February 02, 2026

Air India- India TV Hindi

मुंबई। एयर इंडिया (Air India) ने सोमवार को लंदन से बेंगलुरु (London to Bengaluru) रूट पर उड़ने वाले अपने बोइंग 787-8 विमान की उड़ान को रोकते हुए उसे ग्राउंड कर दिया। पायलट द्वारा फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की रिपोर्ट मिलने के बाद एयर इंडिया ने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने वाली थी। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में यह कहा गया कि इंजन स्टार्ट होने के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार रन पोजिशन में टिक नहीं पया और कट ऑफ पोजिशन की ओर लौट गया। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी उड़ान रोक दी गई।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने क्या बताया?
एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से बताया गया, “हमें पता चला है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की रिपोर्ट दी है। यह शुरुआती जानकारी मिलने के बाद, हमने उस एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया है और पायलट की चिंताओं को प्राथमिकता के आधार पर चेक करवाने के लिए OEM को शामिल किया है।


  • प्रवक्ता ने आगे बताय, “इस मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर, DGCA को दे दी गई है। Air India ने DGCA के निर्देश के बाद अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी, और कोई समस्या नहीं पाई थी। Air India में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

    फ्यूल स्विच ऑफ होने से हुआ था अहमदाबाद में हादसा
    बता दें कि पिछले साल अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गडबड़ी की बात सामने आई थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया था। बता दें कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के 32 सेकेंड बाद ही विमान पास के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और मेस की इमारतों पर गिर गया था।

    इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं जमीन पर 19 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों का कुल आंकड़ा 260 तक पहुंच गया था। एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। कॉकपिट रिकॉर्डिंग से पता चला कि फ्यूल सप्लाई कट ऑफ हो गया है। इस हादसे की पूरी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

    Share:

  • 2 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

    Mon Feb 2 , 2026
    1. जम्मू-कश्मीर की धरती डोली, 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, पाकिस्तान में भी असर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 5:35 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है. कश्मीर घाटी में, जिसमें श्रीनगर, पुलवामा, गांदरबल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved