टेक्‍नोलॉजी

Airtel Xstream 2 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स के साथ तेजी से बढ़ता OTT Aggregator App

नई दिल्ली! भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (Airtel) की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस -एयरटेल एक्सस्ट्रीम ने 2 (airtel xstream 2) मिलियन पेड दर्शकों को जोड़ एक नया मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम अब भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ओटीटी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म (OTT Aggregator Platform) बन गया है।

एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल और बड़े स्क्रीन फॉर्मेट में उपभोक्ताओं के लिए भारत के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म की पेशकश करता है। मोबाइल ग्राहक 148 रुपये के न्यूनतम रिचार्ज के साथ बुके से एक ओटीटी प्रोवाइडर का चयन कर सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में एक्सस्ट्रीम प्रीमियम के रूप में लॉन्च किया गया लार्ज स्क्रीन फॉर्मेट भी केवल 149 रुपये में उपलब्ध है और यह दर्शकों के लिए एयरटेल के ओटीटी कंटेंट पार्टनर जैसे सोनी लिव, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, होइचोई, मनोरमामैक्स, शेमारू, अल्ट्रा, हंगामाप्ले, एपिकॉन, डॉक्यूबे, डिवोटीवी आदि से 10,500 से अधिक मूवी टाइटल्स और शो के साथ लाइव टीवी पेश करता है।



प्लेटफार्म अंतर्दृष्टि

  1. उपयोगकर्ता– सम्पूर्ण भारत में 2 मिलियन दर्शकों का विस्तार। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पुनः रिचार्ज/सदस्यता के माध्यम से उपयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण रुचि देखी गई।
  2. ग्राहक स्थिरता- एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर देखने का औसत समय लगभग150 मिनट है, जो लगातार बढ़ रहा है।
  3. सीरीज और फिल्मों के बीच चयन की दुविधा–दर्शकों ने 51% समय गुल्लक और अनदेखी जैसी सीरीज़ को देखने में बिताया, जिनमें उत्तर भारत के दर्शकों ने अधिक रुचि दिखाई। फिल्मों की श्रेणी 49 प्रतिशत समय के साथ क्षेत्रीय ब्लॉकबस्टर जेम्स जैसी फिल्मों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  4. अच्छे कंटेंट के लिए हर जगह दर्शक – एयरटेल एक्सस्ट्रीम देखने के आंकड़े क्षेत्रीय सिनेमा के लिए दर्शकों की बढ़ती रुचि की पुष्टि करते हैं। जेम्स (कन्नड़),मांडू (तमिल), और अदावल्लु मीकू जोहरलु (तेलुगु) जैसी फिल्में बीते माह से प्लेटफार्म के टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं। आंकड़ों के हिसाब से इन फिल्मों को देखने की मांग पूरे भारत में देखी गई है।
  5. सोनी लिव,हंगामा, इरोज नाउ और लायंसगेट प्ले, एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कंटेंट पार्टनर हैं। सोनी द्वारा पेश किए गये विविधता भरे कंटेंट टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में स्थान बनाये रखते हैं।

इस मुकाम को हासिल करने पर टिप्पणी करते हुए, एयरटेल डिजिटल के सीईओ आदर्श नायर ने कहा: “एयरटेल एक्सस्ट्रीम एक ऐसा आईडिया है, जिसका दौर आ चुका है। यह एक अनूठा प्रोडक्ट है जो भारत और दुनिया भर के बेहतरीन कंटेंट को एक ही ऐप में एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य पर पेश करता है। हमारा त्वरित विकास अच्छे रीजनल कंटेंट के लिए भारतीय दर्शकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता के कारण है। हम अपने मौजूदा भागीदारों के साथ अपनी क्षेत्रीय रणनीति को दोगुना कर देंगे और पॉपुलर रीजनल कंटेंट कैटलॉग के साथ नए भागीदारों को जोड़ना जारी रखेंगे।”

एयरटेल एक्सस्ट्रीम का लक्ष्य 20 मिलियन पेड सब्सक्रिप्शन हासिल करना है और ओटीटी कंटेंट पार्टनर्स की अपनी लिस्ट में पंजाब के चौपाल टीवी और ओडिशा से कांचा लंका जैसे कंटेंट पार्टनर्स को शामिल करना चाहता है। चौपाल टीवी और कांचा लंका के जुड़ने से पंजाब और ओडिशा के दर्शकों और देश के किसी भी कोने में स्थित प्रवासियों के बीच प्लेटफॉर्म अपील में वृद्धि होगी। एयरटेल अक्षय कुमार, राणा दग्गुबाती और महेश भूपति जैसी मशहूर हस्तियों द्वारा समर्थित एक इंफ्लूएंसर कॉमर्स प्लेटफॉर्म सोशल स्वैग को भी ऑन-बोर्ड लाया है।

अधिक जानकारी के लिए देखें https://www.airtelxstream.in/

 

एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर कौन क्या देखता है

 

 

 

टॉप 10 कंटेंटपश्चिम बंगाल में एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर

 

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         बाबा ओ बेबी (बांग्ला) ·         मोंटू पायलट (बांग्ला)
·         काकाबाबुर प्रोत्यबर्तन (बांग्ला) ·         श्रीकांतो (बांग्ला)
·         गोरा (बांग्ला) ·         एकेन बाबू (बांग्ला)
·         एकानोबोर्ती (बांग्ला) ·         महाभारत मर्डर्स (बांग्ला)
·         उत्तरण (बांग्ला) ·         ब्योमकेश (बांग्ला)

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परतमिलनाडु में

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         मनाडू (तमिल) ·         स्कैम 1992 (हिंदी)
·         बैचलर (तमिल) ·         द गुड डॉक्टर (अंग्रेज़ी)
·         कदैसीविवासयी(तमिल) ·         अनदेखी(हिंदी)
·         ऐनेमी (तमिल) ·         रॉकेट बॉय (हिंदी)
·         सैल्यूट (मलयालम) ·         गुल्लक (हिंदी)

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परकेरल में

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         पुझू (मलयालम) ·         मरीमयम (मलयालम)
·         ओरुथी (मलयालम) ·         बड़े अच्छे लगते हैं (हिंदी)
·         कल्लन डिसूजा (मलयालम) ·         स्कैम 1992 (मलयालम)
·         अंताक्षरी (मलयालम) ·         एन/ए
·         नाइट ड्राइव (मलयालम) ·         एन/ए

 

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परआंध्र प्रदेश में

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         अदावल्लु मीकू जौहरलु (तेलगु) ·         स्कैम 1992 (हिंदी)
·         स्पार्टाकस (अंग्रेज़ी) ·         अनदेखी(हिंदी)
·         सनम तेरी कसम (हिंदी) ·         द कपिल शर्मा शो (हिंदी)
·         जेम्स (तेलगु) ·         स्कैम 1992 (तेलगु)
·         बाजीराव मस्तानी (हिंदी) ·         जुगाड़िस्तान (हिंदी)

 

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परपंजाब में

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         तीजा पंजाब (पंजाबी) ·         अनदेखी(हिंदी)
·         हाथी मेरे साथी ·         स्कैम 1992 (हिंदी)
·         सनम तेरी कसम (हिंदी) ·         द कपिल शर्मा शो (हिंदी)
·         जेम्स (हिंदी) ·         गुल्लक (हिंदी)
·         बदलापुर (हिंदी) ·         एन/ए

 

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परमहाराष्ट्र में

 

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         जेम्स (हिंदी) ·         स्कैम 1992 (हिंदी)
·         सनम तेरी कसम (हिंदी) ·         गुल्लक (हिंदी)
·         बाजीराव मस्तानी (हिंदी) ·         अनदेखी(हिंदी)
·         हाथी मेरे साथी (हिंदी) ·         पेट पुराण (मराठी)
·         बदलापुर (हिंदी) ·         रॉकेट बॉय (हिंदी)

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम परउत्तर प्रदेश में

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         हाथी मेरे साथी (हिंदी) ·         गुल्लक (हिंदी)
·         सनम तेरी कसम (हिंदी) ·         स्कैम 1992
·         जेम्स (हिंदी) ·         अनदेखी(हिंदी)
·         बाजीराव मस्तानी (हिंदी) ·         योर ऑनर (हिंदी)
·         शुभ मंगल सावधान (हिंदी) ·         महारानी (हिंदी)

 

 

 

 

टॉप 10 कंटेंटएयरटेल एक्सस्ट्रीम पर आल इंडिया

टॉप 5 फिल्में टॉप 5 वेब-सीरीज / शो
·         सोनीलिवपर जेम्स (कन्नड़) ·         सोनीलिवपर गुल्लक (हिंदी)
·         इरोजनाउ पर हाथी मेरे साथी (हिंदी) ·         इरोजनाउ पर फ्लेश (हिंदी)
·         लायंसगेट प्ले पर स्पार्टाकस (अंग्रेज़ी) ·         होई चोई पर मोंटू पायलट (बांग्ला)
·         सोनीलिव पर पूझू (मलयालम) ·         हंगामा पर स्वांग (हिंदी)
·         मनोरमामैक्स पर ओरुथी (मलयालम) ·         लायंसगेटप्ले पर जुगाड़िस्तान (हिंदी)

 

 

  • सर्वाधिक देखे जाने वाला कंटेंट – हिंदी (57%) इसके बाद अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु का स्थान है
  • दक्षिण भारत में सिनेमा अधिक पसंद किया गया – कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के दर्शक वेब-श्रृंखला के मुकाबले एक्सस्ट्रीम फिल्में (70% से अधिक) देखने पर समय बिताना पसंद करते हैं।
  • हिंदी में सर्वाधिक लोकप्रिय डब किया गया कंटेंट रहा
  • पुनीत राजकुमार और प्रिया आनंद द्वारा अभिनीत जेम्स (हिंदी में डब की गई कन्नड़ फिल्म)।
  • दुलकर सलमान द्वारा अभिनीत सैल्यूट (हिंदी में डब की गई मलयालम फिल्म)
  • ममूटी द्वारा अभिनीत पुझू (हिंदी में डब की गई मलयालम फिल्म)
  • प्लेटफोर्म पर डब की गई सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्में – ग्रीनलैंड, 355 और लायंसगेटप्ले से जॉन विकउ (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में सबसे ज्यादा देखी गईं)
Share:

Next Post

यूपी में फतेहपुर डीएम की गाय के लिए लगाई 7 पशु चिकित्सकों की ड्यूटी, सीवीओ निलंबित

Mon Jun 13 , 2022
फतेहपुर । यूपी में (In UP) फतेहपुर (Fatehpur) जिला मजिस्ट्रेट (DM) की गाय (Cow) के लिए 7 पशु चिकित्सक की ड्यूटी (Duty of 7 Veterinarians) लगाने वाले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) एस. के. तिवारी (S.K. Tiwari) को निलंबित कर दिया गया (Suspended) । एस के तिवारी ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें सप्ताह […]