मनोरंजन

अजय देवगन और काजोल ने खास अंदाज में दी बेटे युग को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग देवगन आज अपना 10वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अजय देवगन और काजोल ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। युग देवगन का जन्म 13 सितंबर 2010 को मुंबई में हुआ था। काजोल ने युग के बर्थडे पर उनका स्विमिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं अजय देवगन ने बेटे की तस्वीर शेयर की है जिसमें युग पौधे लगाते नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन ने रविवार को ट्विटर पर युग की दो तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘एक हरे-भरे कल की ओर काम। इससे ज्यादा नहीं मांग सकते। हैप्पी बर्थडे युग। और, बहुत कुछ भी आने को है।’
काजोल ने ट्विटर पर युग का स्विमिंग करते हुए एक वीडियो शेयर कर लिखा-‘मुझे कुछ नहीं पता मुझे सब कुछ पता है-युग देवगन। बुद्धा को 10वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हें इतना मिस कर रही हूं कि बता भी नहीं सकती।’
अजय देवगन के बेटे युग देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लॉकडाउन में अजय देवगन का कोरोना पर गाना ‘ठहर जा’ रिलीज हुआ था। इस गाने से उनके बेटे युग देवगन ने 9 साल की उम्र में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू किया था। काजोल इन दिनों सिंगापुर में अपनी बेटी के साथ है। कोरोना काल में न्यासा के स्कूल खुल गए है। इस वजह से काजोल बेटी के साथ वहां रह रही है। युग इन दिनों पापा अजय देवगन के साथ मुंबई में हैं। ऐसा पहली बार है जब काजोल अपने बेटे युग के जन्मदिन पर उसके साथ नहीं होगी।
अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में शादी की थी। अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं। दोनों में बेटी न्यासा बड़ी हैं और उनका जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था, वहीं बेटा युग का जन्म 2010 में हुआ था। पिछले साल काजोल और अजय देवगन एक साथ फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आए थे। अभिनेता अजय देवगन और काजोल की जोड़ी सिनेमा जगत की हिट जोड़ियों में से एक है।
Share:

Next Post

मप्र में 16 सितम्बर को मनेगा अन्न उत्सव, 37 लाख नये हितग्राहियों को होगा राशन वितरण आरंभ

Sun Sep 13 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत शामिल हुए 37 लाख नए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची और राशन वितरण कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 16 सितम्बर का दिन प्रदेश के 37 लाख लोगों के लिए आशा-उत्साह और आनंद […]