img-fluid

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद बादल का ऐलान

August 08, 2026

चंडीगढ़। पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने अब केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने भारत सरकार द्वारा सदन में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की एकसमान वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने जोर दिया कि महिला आरक्षण और परिसीमन तत्काल किया जाना चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों का समर्थन किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC Amritsar) ने अपने सदन में महिला आरक्षण का प्रावधान करके पहले ही एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। संसद के समक्ष प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद शिरोमणि अकाली दल ने निष्पक्ष और समान परिसीमन की भी मांग की, जो सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे।


  • पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल
    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। संसद के मानसून सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    हालांकि दोनों दलों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल के बीच पंजाब के विकास, कानून-व्यवस्था, कृषि, किसानों से जुड़े मुद्दों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे पंजाब की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share:

  • पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

    Sat Aug 8 , 2026
    सहरसा। बिहार (Bihar) के प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव स्थित मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद सौ से अधिक लोगों के बीमार पड़ने से शुक्रवार को गांव में अफरातफरी मच गई। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved