img-fluid

बीकानेर में बड़ा हादसा टला: दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बाल-बाल बचे

November 09, 2026

बीकानेर. दीपावली (Diwali) के मौके पर बीएसएफ जवानों (BSF personnel) के साथ खुशियां मना रहे केंद्रीय कानून मंत्री (Union Law Minister) अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. आतिशबाजी के दौरान एक स्काई शॉट (रॉकेट) अचानक उनके चेहरे के बेहद करीब से निकल गया. इसकी चिंगारियां उनके कपड़ों पर भी गिरीं. गनीमत रही कि मंत्री को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.


  • जानकारी के मुताबिक, अर्जुनराम मेघवाल बीएसएफ मुख्यालय में जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मना रहे थे. इस दौरान वहां दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आतिशबाजी भी की जा रही थी. इसी बीच कानून मंत्री भी फुलझड़ी की मदद से स्काई शॉट जलाने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि जब वह फुलझड़ी से स्काई शॉट को सुलगाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सामने मौजूद एक अन्य युवक ने उसी स्काई शॉट में आग लगा दी. मंत्री इससे पहले कुछ समझ पाते, रॉकेट तेजी से बाहर निकला और उनके चेहरे के बिल्कुल पास से गुजर गया. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग भी सकते में आ गए. रॉकेट से निकली चिंगारियां अर्जुनराम मेघवाल के कपड़ों पर भी गिरीं. हालांकि, समय रहते बड़ा हादसा टल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई.

    फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं कानून मंत्री
    इस घटना के बाद राहत की बात यह है कि अर्जुनराम मेघवाल पूरी तरह सुरक्षित हैं. वह फिलहाल अपने निवास स्थान पर हैं. दीपावली के मौके पर बीएसएफ जवानों के बीच हुए इस घटनाक्रम ने कुछ देर के लिए उत्सव के माहौल में अफरा-तफरी पैदा कर दी.

    Share:

  • अमेरिका में चुनाव जीतने वाले अब्दुल अल-सैयद का पाकिस्तान को झटका, आर्थिक मदद बंद करने की उठाई मांग

    Mon Nov 9 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका में सीनेट चुनाव (Senate elections in America) जीतने वाले मुस्लिम नेता अब्दुल अल-सैयद (Abdul El-Sayed) ने पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे वहां राजनीतिक हलचल मच सकती है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से पाकिस्तान सहित उन देशों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बंद करने की मांग की है, जो अंतरराष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved