img-fluid

‘आकाश आनंद शादी के पहले ठीक थे, ससुर की वजह से 4 बार पार्टी से निकाला’- मायावती

October 06, 2026

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद शादी से पहले ठीक थे, लेकिन उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की वजह से उन्हें पार्टी से कई बार बाहर किया गया। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अशोक सिद्धार्थ के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद में सुधार आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आकाश आनंद पार्टी और नेतृत्व को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे।

मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद को पार्टी से चार बार निकाला गया और इसके पीछे उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदल गई हैं। आकाश आनंद के व्यवहार में भी सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही मायावती ने यह भी उम्मीद जताई कि आकाश आनंद आगे पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप काम करेंगे और भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व को उनसे शिकायत हो। मालूम हो कि बसपा में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हो गई है। मायावती ने सोमवार को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक फिर से नियुक्त किया है।


  • मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। इस पर उन्होंने आकाश आनंद की पार्टी में फिर से वापसी को लेकर सारा मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। मायावती ने एक्स पर कहा कि आकाश आनंद को कल (सोमवार) को बसपा में वापस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है। लेकिन आज ज्यादातर मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि आकाश आनंद को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापस ले लिया है। इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।

    मायावकी ने कहा कि जबकि इस संबंध में बताना चाहती हूं कि आकाश आनंद की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है। लेकिन इनका रिश्ता अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने खुद के स्वार्थ में आकाश आनंद की इमेज को काफी कुछ खराब करने का प्रयास किया है। इसके कारण फिर आकाश आनंद में सुधार लाने के खास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है। गलती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापस भी लेना पड़ा है।

    मायवाती ने कहा कि लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़। अर्थात जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौका नहीं दिया है। इसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है। अब अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की जरूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।

    Share:

  • लुधियाना: 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

    Tue Oct 6 , 2026
    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लुधियाना के हैबोवाल इलाके में हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई। इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज पूरी घटना कैद हो गई। अंशिका राज्य स्तर की हैंडबॉल प्लेयर थी। उसे स्टेट लेवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved