img-fluid

अखिलेश यादव ने पूछा, सरकार अपराध व हत्याओं में प्रश्रयकारी क्यों बन रही है

August 16, 2020

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार को घेरा है और कहा कि भाजपा सरकार बलात्कार, अपहरण हत्याओं के मामले में प्रश्रयकारी क्यों बन रही है।

रविवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?

शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जनपद के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में एक 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उसको देखकर लग गया था कि उसके साथ बर्बरता कर उसकी हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • सुब्रमण्यम स्वामी ने दी धोनी को लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह

    Sun Aug 16 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके संन्यास लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें चुनाव लड़ने की सलाह दी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया,”धोनी सिर्फ क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं। जिस तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved