मनोरंजन

Akshay Kumar की मां का निधन, कल है एक्टर का जन्मदिन

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का आज 8 सिंतबर सुबह निधन हो गया है। अक्षय कुमार ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।



शुक्रवार की शाम को अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल (Hiranandani Hospital) में एडमिट कराया गया था। वे आईसीयू (ICU) में भर्ती थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थीं. मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन (London) से तुरंत मुंबई लौटे थे। एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे। आपको यह भी बता दे कल यानि 9 सितंबर को एक्टर अक्षय कुमार का जन्म दिन (Birthday ) भी है।

अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- “वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति”।

Share:

Next Post

MP के बस ऑपरेटर का 3 महीने का टैक्स माफ करेगी शिवराज सरकार, बढ़ सकता है किराया

Wed Sep 8 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बस ऑपरेटर्स की मांग के चलते 3 महीने तक बस का संचालन बंद रहा। अब सरकार ने एक बड़ी राहत बस ऑपरेटर्स को दे रही है। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार कोरोना काल की […]