img-fluid

Alia Bhatt ने पपराजी को हाथ से उठाकर दी चप्पल, जानिए क्‍या कहा फैन्स ने

July 14, 2023

मुंबई (Mumbai)। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गुरुवार की शाम को अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट (Mother Soni Rajdan and sister Shaheen Bhatt) के साथ डिनर पर गईं। मुंबई के बांद्रा (Bandra, Mumbai) में उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। आलिया बहन और मां के साथ निकलीं फिर पपराजी के कहने पर पोज दिया। वह मां का हाथ पकड़े हुए चल रही थीं तभी कार के पास एक चप्पल पड़ी हुई दिखी। आलिया पूछने लगीं, ‘ये किसका है?’ वहां मौजूद पपराजी ने बताया कि उनमें से एक का चप्पल गिर गया। फिर आलिया चप्पल उठाकर उसके पास लाकर देती हैं। इस दौरान सभी पपराजी उन्हें एक साथ मना कर रहे होते हैं।

वीडियो हुआ वायरल
आलिया की मां और बहन दूसरी कार से गईं। आखिर में वह पपराजी की ओर हाथ वेव करती हैं और कार में बैठकर चली गईं। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘आलिया भट्ट, ये चप्पल किसका है? कमेंट सेक्शन में फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, ‘और लोग बिना वजह उन्हें ट्रोल करते है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह वीडियो बहुत ही प्यारा है। सच कहूं तो अच्छा लगा देखकर।’ एक ने कहा, ‘वह बहुत ही डाउन टू अर्थ है।’ एक ने कहा, ‘ये है असली क्वीन आलिया भट्ट।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हेल्प करना यही होता है सो क्यूट।’
ये है आने वाली फिल्म
आलिया की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। इसमें उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। अन्य कलाकारों में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share:

  • जानिए दुनिया में कहां है अनोखा पर्वत, जहां बने हैं 900 मंदिर !

    Fri Jul 14 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। यह दुनिया विभिन्न प्रकार की विविधताओं से भरी हुई है, जहां आपको अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रकार की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इन्हीं में शामिल है दुनिया का एक ऐसा पर्वत (mountain), जिस पर 900 मंदिर बने हुए हैं। खास बात यह है कि यह पर्वत भारत में स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved