खेल

टोक्यो ओलंपिक के सभी 68 घरेलू प्रायोजक नए अनुबंधों के लिए तैयार

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के अधिकारियों ने कहा कि स्थगित हुए इन खेलों के साथ अपना करार एक साल के लिए बढ़ाने पर सभी 68 घरेलू प्रायोजकों के साथ सहमति बन गई है। जापान के घरेलू प्रायोजक स्थानीय परिचालन बजट में तीन अरब 30 करोड़ डॉलर का योगदान दे रहे हैं।

अधिकारियों ने अनुबंध एक साल के लिए बढाए जाने का वित्तीय ब्यौरा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जापानी अखबार निक्केइ ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि 15 गोल्ड पार्टनर एक एक करोड़ डॉलर का अतिरिक्त योगदान देंगे। इनमें कैनन, फुजित्सू, मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप शामिल है।

कोरोना महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे प्रायोजक भी योगदान दे रहे हैं जिनमें एएनए एयरलाइन और जापान एयरलाइंस शामिल है। टोक्यो ओलंपिक जुलाई 2020 में होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था अब टोक्यो ओलंपिक जुलाई 2021 में खेले जाएंगे।

Share:

Next Post

फाइजर कोरोना वैक्सीन की पहली खेप यूरोप के कई देशों के लिए रवाना

Thu Dec 24 , 2020
ब्रसेल्स। यूरोप में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच यूरोपीय आयोग ने बड़े पैमाने पर कोरोना के टीकाकरण का अभियान चलाने की योजना बनाई है जिसके लिए गुरुवार को दवा निर्माता कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप 27 देशों को रवाना कर दी गयी है। यूरोपीय आयोग ने गुरुवार को एक […]