
आज अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ (All India Advocates Federation) द्वारा जिला न्यायालय सभागार (District Court Auditorium) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की अभूतपूर्व सफलता एवं पाकिस्तान (Pakistan) पर भारत के निर्णायक प्रहार की गौरवगाथा के उपलक्ष्य में भारत माता की 108 दीपकों से भव्य आरती एवं महामृत्युंजय जाप (Chanting Mahamrityunjay) (वीर सैनिकों की शांति हेतु) किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता: के रूप में विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रवादी वक्ता एवं कवि बाबा सत्यनारायण मौर्य एवं मुख्य अतिथि स्वप्निल कोठारी जी उपस्थित हुए। स्वप्निल जी कोठारी द्वारा महासंघ के द्वारा किए जा रहे कार्यों को अनुमोदनिया बताते हुए यह भी कहा गया कि उनकी पूरी टीम महासंघ के साथ है!
इसी प्रकार मुख्य वक्ता सत्यनारायण मौर्य जी द्वारा भी अधिवक्ता महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई एवं राष्ट्रवाद से उपरोक्त वक्तव्य से सभी अभिभाषकों को मंत्रमुग्ध कर दिया! अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ हर्ष मेहता ने महासंघ के मीडिया प्रभारी कृष्णा राठौर को बताया कि आज जिला न्यायालय सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा भारत माता की आरती एवं महामृत्युंजय जाप किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक दिलीप सिसोदिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त इंदौर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया। उपरोक्त राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धर्मेंद्र चौधरी (रिटायर्ड डीआईजी ),अमन शर्मा, घनश्याम गुप्ता, सोहन कुमावत अजय चौधरी धनंजय एवं सैकड़ो की संख्या में सभी अभिभाषक उपस्थित हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved