बड़ी खबर

तमाम राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया मुलायम सिंह यादव के निधन पर


नई दिल्ली । मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर (On the Death) तमाम राजनीतिक नेताओं (All Political Leaders) ने शोक जताया (Mourn) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सपा संरक्षक के निधन पर शोक जताया।


मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया, और कहा कि भारतीय राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवादी के प्रमुख स्तंभ और संर्घषशील युग का अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही यूपी सीएम ने मुलायम के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की भी घोषणा की है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी भूमिका रही है। पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था। हम सबको उनके जाने का बहुत दुख है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि मुलायम सिंह के निधन से देशभर में शोक का माहौल है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके निधन से काफी दुख में हैं। वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।

Share:

Next Post

पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम सिंह यादव ने लंबी सियासी पारी खेली

Mon Oct 10 , 2022
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक (SP Founder) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने पहलवान और शिक्षक (Wrestler and Teacher) रहने के साथ लंबी सियासी पारी खेली (Played a Long Political Innings) । देश के असाधारण राजनेता के रूप में अपनी छवि बनाने वाले मुलायम सिंह यादव ने जमीनी राजनीति से शीर्ष तक अपना […]