img-fluid

किडनी को हेल्‍दी रखने के साथ कई फायदे देती है ये चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

September 16, 2026

नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है, जो हमारे शरीर के अतिरिक्त पानी और गंदगी को निकालने में मदद करता है। लेकिन इसकी महत्वपूर्णता जानते हुए भी, बहुत से लोग इसका ठीक तरह से ध्यान नहीं रखते, जिसकी वजह से वे अन्य किडनी रोग के शिकार बन जाते हैं। किडनी (Kidney) हमारे शरीर में लगा एक ऐसा फिल्टर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है। डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, खराब खान-पान से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी में कैंसर तक की बीमारियां हो सकती हैं। किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें।

जब किडनी पर जरूरत से ज्‍यादा प्रेशर पड़ता है तो कई बार इसके फेल होना का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान और गलत आदतें और अनियमित जीवन शैली हो सकती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि किडनी की सेहत का ख्याल रखा जाए। इसके लिए कुछ फूड हैं, जो किडनी का खास ख्याल रखते हैं।

क्या काम करती है किडनी?
किडनी (kidney ) शरीर का अहम हिस्सा है। इसका मुख्‍य काम शरीर से वेस्‍ट मटेरियल को फिल्‍टर कर बाहर निकालना है और शरीर में कैमिकल फ्री और हेल्‍दी ब्‍लड (healthy blood) की सप्‍लाई को बैलेंस करना है।

पालक
पालक भी किडनी के लिए बेहद जरूरी है। यह एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामिन ए, सी, के, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पालक में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। पालक को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।



  • फूलगोभी
    फूलगोभी को विटामिन सी (vitamin C), फोलेट और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स (thiocyanates) से भी भरपूर होता है। फूल गोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

    अनानास
    पालक (spinach) के अलावा अनानास भी किडनी की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गयाहै। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो किडनी संबंधित बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

    शिमला मिर्च
    लहसुन केअलावा शिमला मिर्च भी किडनी के लिए बेहद लाभकारी है। इसका नियमित सेवन करने से किडनी ठीक रखती है। शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।

    लहसुन
    डॉक्टर के अनुसार, किडनी के लिए लहसुन बेहद लाभकारी है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस बेहद कम मात्रा में मौजूद होते हैं जो किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं। लहसुन को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करते, कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Wed Sep 16 , 2026
    15 सितंबर 2026 1. वह कौन सा काम है , जो इंसान मरने के बाद भी करता है। उत्तर……अंगदान 2. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी और इस्तेमाल करते समय लाल होती है। उत्तर….मेहंदी 3. वह कौन सा वार है जो । परिवारों से भी ज्यादा जरूरी है। उत्तर…..परिवार
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved