आचंलिक

अमरनाथ यात्रियो को नपा ध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किया रवाना

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी बाबा अमरनाथ सेवा मंडल गल्ला मंडी के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम शहर के रेलवे स्टेशन से कश्मीर स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए शहर से श्रद्धालुओं का दल रवाना किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी सं या में पार्षद और क्षेत्रवासियों ने 60 सदस्यीय मंडल के अध्यक्ष रामभरोस यादव सहित अन्य का पुष्प माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत और स मान किया।


इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर सहित सभी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों की मंगल कामना करते हुए भगवान के जयकारें लगाते हुए जत्थे को हरी झंडी देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दल में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। श्री यादव के मुताबिक सभी यात्री पहलगांव चंदनबाड़ी पहुंचकर इस मार्ग से पवित्र बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के लिए चढ़ाई शुरू करेेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि विगत दस सालों से मंडल के द्वारा बड़ी सं या में श्रद्धालु जत्थे में शामिल होते है और पूरे उत्साह के साथ यात्रा करते है। लगभग दस दिनों के इस सफर में प्रतिदिन भजन और कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। लगातार कई सालों से इस जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु बाबा के दर्शन करते है। यहां भगवान शिव हिम शिवलिंग के रूप में मौजूद है। यहां गुफा की छत से टपकने वाले पानी से बर्फ का शिवलिंग बनता है। इस शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। शिवलिंग के अलावा इस गुफा का महत्व इसलिए भी है क्योंकि मान्यता है कि यहीं भगवान शिव ने पत्नी देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था।

Share:

Next Post

नशा मुक्त शहर नहीं, तो वोट नहीं

Sat Jul 8 , 2023
शहर का दुर्भाग्य युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर विदिशा संवाददाता युवा पीढ़ी में नशे की आदत काफी बड़ी मात्रा में देखी जा रही है। यहां तक की युवा वर्ग भी नशे की चपेट में कुछ इस प्रकार से आ रहा है कि उन्हें नशे के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता है। शहर में […]