img-fluid

युवाओं से संवाद, विकसित भारत में भागीदारी का आह्वान

November 05, 2026

मझौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मझौली नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओÓ अभियान के अंतर्गत विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद कर लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।


  • इस दौरान युवाओं के विचारों और सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति सदस्य रोहित साहू, जिला मंत्री पलाश दुबे एवं अंचल साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल तथा मनोनीत पार्षद कपिल झरिया उपस्थित रहे। इसके अलावा महाविद्यालय की प्राचार्य, प्राध्यापकगण, स्टाफ, छात्र-छात्राओं सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

    Share:

  • इंजीनियरों की कमी, विकास ठप

    Thu Nov 5 , 2026
    अनुभवहीन अफसरों के भरोसे निगम के अहम विभाग अरबों के प्रोजेक्ट फाइलों में उलझे, सड़क-नाली से लेकर पानी और रोशनी तक के काम प्रभावित, भोपाल को बार-बार पत्र लिखकर थका निगम, जवाब तक नहीं मिला जबलपुर। शहर के विकास की कमान संभालने वाला नगर निगम खुद इंजीनियरों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved