img-fluid

इंदौर के जू में आएंगे अमेजान और मकाऊ तोते

February 28, 2021

अभी सिर्फ दो मकाऊ तोते ही हैं, छह और आएंगे, गोल्डन फ्रिजंट अफ्रीकन ग्रे पैरेट के साथ-साथ कई नए परिंदों की आमद भी होगी
इंदौर। कुछ महीनों पहले जू ( zoo) में शुरू हुए पक्षी विहार (Bird sanctuary)  में अब तक 350 से ज्यादा विदेशी परिंदें हैं और नए मेहमानों को लाने की तैयारियां चल रही हैं। वहां अभी दो मकाऊ तोते ही हैं, जबकि 6 और बुलवाए जा रहे हैं। इनके साथ ही गोल्डन फ्रिजंट(golden fridge), अफ्रीकन ग्रे पैरेट (african gray parat), अमेजान तोते और कुछ अन्य विदेशी परिंदे एक सप्ताह के अंतराल में जू में लाए जाएंगे।


प्राणी संग्रहालय (zoological museum) में बनाए गए नए पक्षी विहार को विदेशी पैटर्न पर तैयार किया गया है और जालियों से पैक परिसर में विदेशी परिंदे यहां-वहां खुले में विचरण करते हैं और कई बार दर्शकों के हाथ और कंधों पर आकर बैठ जाते हैं। शुरुआती दौर में 350 विदेशी परिंदे बुलवाए गए थे और उन्हें देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। लाखों की कीमत के यह परिंदे अब जू की खासियत बन चुके हैं और आने वाले दिनों में नए परिंदों को लाने के लिए संबंधित फर्म को निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक जू में 6 मकाऊ तोते और अफ्रीकन ग्रे पैरेट, अमेजान तोते और कुछ अन्य विदेशी परिंदे बुलवाए जा रहे हैं, जो देश के चुनिंदा प्राणी संग्रहालयों में हंै। उन्होंने बताया कि जू का यह प्रयोग काफी हद तक सफल रहा है और दिनोदिन दर्शकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जू में प्रवेश के अलावा मुख्य परिसर का अलग से टिकट होता है। आने वाले दिनों में पक्षी विहार में विदेशी परिंदों की संख्या 500 के आसपास पहुंचने की उम्मीद है और यह दर्शकों के लिए खासा आकर्षण रहेगा।

Share:

  • BJP नेता चुनाव प्रचार में बिजी और Rahul Gandhi मछली पकड़ने में : नरोत्तम मिश्रा

    Sun Feb 28 , 2021
    दतिया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है और कहा कि बीजेपी के नेता अप्रैल में होने वाले विधान सभा चुनावों (Assembly Election 2021) के प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि कांग्रेस नेता मछली पकड़ने में लगे हैं। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved