img-fluid

10 हजार साल की मजदूरी के बराबर है अंबानी की 1 घंटे की कमाई

January 31, 2021


मुंबई। भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई से आते हैं। फोब्र्स की वेबसाइट पर की गई मैपिंग के मुताबिक मुंबई से 38 अरबपति आते हैं, जिनमें रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे टॉप पर हैं। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे या मुकेश अंबानी ने जितनी आय एक सेकंड में हासिल की, उसे पाने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लगेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को अगर देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में विभाजित किया जाए तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपए दिए जा सकते हैं।

Share:

  • प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा

    Sun Jan 31 , 2021
    महापौर और पार्षद की चयन प्रक्रिया तय होगी आज की बैठक में इन्दौर। शहर से 10 किलोमीटर दूर क्रिसेन्ट पार्क में आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved