भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अंबेडकर विरोधी होते हैं संघम् शरणम् गच्छामि

  • दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर कसा तंज

भोपाल। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरदित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल में भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता महाअभियान में शामिल होने के बाद नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संघ नेताओं से मुलाकात की है। संभवत: आज वे संघ प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सिंधिया के नागपुर दौरे और संघ मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के विरोधी संघ की शरण में जाते हैं। दिग्विजय ने आज ट्वीट पर लिखा कि ‘नागपुर आकर बाबा साहब अंबेडकर श्रद्धालु उनके स्मारक जाकर बुद्धम शरणम् गच्छामि होते हैं और बाबा साहब विरोधी, आरएसएस कार्यालय जाकर संघम् शरणम् गुच्छामि होते हैं। दिग्विजय ने ट्वीट ऐसे समय में किया है जब सिंधिया के नागपुर पहुंचकर संघ के बड़े नेताओं से मुलाकात करने को लेकर मप्र भाजपा में भी खलबली मची है। भाजप की नजर भी सिंधिया के नागपुर दौरे पर टिकी हुई है। सिंधिया ने संघ मुख्यालय पहुंचने के बाद कहा कि यहां आकर ऊर्जा मिलती है।

Share:

Next Post

प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों और पर्यटन का होगा विकास: विष्णुदत्त शर्मा

Wed Aug 26 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश को सड़कों के नेटवर्क की बड़ी सौगात मिली है, चंबल एक्सप्रेस वे जैसी परियोजना को मंजूरी मिली है, जिनसे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पिछड़े क्षेत्रों और उद्योगों का विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा […]