img-fluid

दिल्‍ली में केजरीवाल की हार के बीच ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव को लेकर कर डाली बड़ी भविष्‍यवाणी

February 10, 2025

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सोमवार (10 फरवरी, 2025) को विधानसभा में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

विधानसभा बजट सत्र से पहले एक आंतरिक बैठक के दौरान ममता ने तृणमूल विधायकों से कहा, “हम अपने दम पर दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे. कांग्रेस के पास यहां कुछ भी नहीं है. हम अपने दम पर जीत हासिल करेंगे.”


  • सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “अगले साल तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बंगाल में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ही काफी है. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस की मदद नहीं की और कांग्रेस ने हाल ही में हुए चुनावों के दौरान दिल्ली में आम आदमीं पार्टी की मदद नहीं की.”

    Share:

  • इंदौर मे कई चोरियों की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ाया

    Mon Feb 10 , 2025
    इंदौर। इंदौर (Indore) के एरोड्रम थाना क्षेत्र (Aerodrome Police Station Area) में पिछले दिनों सिलसिलेवार चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें नरीमन सिटी छोटा बांगरडा कावेरी नगर और स्कीम नंबर 51 में लगातार चोरियां (Thefts) हुई थी। जिसका बाद पुलिस लगातार इन चोरों की तलाश में जुटी थी, वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved