कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही बंगाल फतह की रणनीति उनके साथ मिलकर बनाई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने उनके साथ शनिवार देर रात तक कई दौर की बैठकें की है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार बंगाल में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने और तृणमूल के और अधिक विधायकों के भाजपा में शामिल कराने को लेकर वार्ता हुई है। शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को बताया है कि अभी 20 से अधिक विधायक भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके अलावा तृणमूल में ममता बनर्जी का साथ देने वाले दिग्गज नेताओं को भी भाजपा के पाले में करने की कोशिश हो रही है। इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी से वार्ता हुई है। मूल रूप से सुब्रत बख्शी, सुब्रत मुखर्जी और पार्थ चटर्जी जैसे दिग्गज नेताओं को भाजपा के पाले में करने की कोशिशें तेज की गई हैं। शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को आश्वस्त किया है कि वह पूरे राज्य में मैराथन दौरा करेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने शाह को यह भी बताया है कि बंगाल में फिलहाल ममता बनर्जी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है और लोग भाजपा के पक्ष में हैं। रविवार को बीरभूम में अमित शाह का रोड शो है जहां शुभेंदु अधिकारी उनके साथ कदमताल करने वाले हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1085 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 30 हजार 215 और मृतकों की संख्या 3468 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित […]
रांची (Ranchi)। मणिपुर में महिलाओं से हुई बदसलूकी (Women abused in Manipur) और रेप की घटना आजकल चर्चा में है। मणिपुर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। इन सबके बीच झारखंड के कांग्रेस विधायक (Congress MLA of Jharkhand) ने विवादित बयान दे दिया है। बता […]
मणिपुर: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि मणिपुर में अवैध अप्रवासियों के कारण अप्राकृतिक रुप से 996 नए गांवों में तेजी से विकास हुआ है, जो स्वदेशी लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा के […]
मुंबई। पूरी दुनिया में नए साल को लेकर उत्साह है। इसी बिच ओमिक्रॉन (omicron) के बढ़ते मामलों के साथ आए दिन सरकार की चिंता भी बढ़ती जा रही है। कई राज्य एहतियात बरतते हुए पाबंदियां लगा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के गृह विभाग की तरफ से 31 दिसंबर की रात यानी […]