
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन(Bollywood megastar Amitabh Bachchan) हमेशा अपने सोशल मीडिया एक्टिविटी(social media activity) और फैंस के प्रति जुड़ाव(engagement) के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने X (ट्विटर) पर एक अजीब (posted a strange)और फिलॉसॉफिकल ट्वीट(philosophical tweet) किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। बिग बी ने लिखा,वफादार आदमी दुनिया के हर कोने(Loyal men are found in every corner) में मिल जाते हैं, लेकिन बदकिस्मती(unfortunately) से, धरती गोल (earth is round)है।
इस पोस्ट का सही संदर्भ अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन फैंस और यूजर्स ने इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएँ दीं। एक यूजर ने इसे ‘गहरी फिलॉसॉफिकल स्टेटमेंट’ कहा, तो किसी ने मज़ाक में टिप्पणी की कि “तो इसका मतलब है कि आप खुद लॉयल नहीं हैं?” कई फैंस ने इसे ‘टिपिकल डैड जोक्स’ और ‘सेल्फ-शेडिंग’ वाला बयान बताया।
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के अलावा अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर रविवार को फैंस से मिलने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पोस्ट किया था कि वह अब हर रविवार को जलसा गेट पर फैंस से नहीं मिलेंगे। उन्होंने लिखा कि काम जोश के साथ चल रहा है, लेकिन संडे का ब्रेक जरूरी है। इस बात से फैंस थोड़े निराश हुए, लेकिन उनके विचारों और अनुभव को समझते हुए उन्होंने इसे स्वीकार किया।
T 5670 –
" loyal men are found in every corner of the World but unfortunately the Earth is round "~ ef ba
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 26, 2026
अमिताभ के इस ट्वीट में उम्र, अनुभव और जिंदगी के अनुभवों का मिश्रण साफ दिखाई देता है। यह केवल सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुआ, बल्कि फैंस ने इसे शेयर, कमेंट और मीम्स के जरिए भी खूब एंजॉय किया। उनके ट्वीट की वजह से लोग उनकी जिंदगी और सोच में झांकने का मौका पा रहे हैं।
बिग बी का यह पोस्ट यह भी दिखाता है कि वह सोशल मीडिया पर सिर्फ प्रमोशन या फिल्म की जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने निजी विचार और फिलॉसॉफिकल नजरिए को भी फैंस के साथ शेयर करना पसंद करते हैं।
यह वायरल ट्वीट अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व की खासियत को सामने लाता है जहां गहरी सोच, मजाक और फैंस के प्रति जुड़ाव का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved