img-fluid

गोपालगंज में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन पुल, ढलाई के दौरान हुआ हादसा

March 02, 2026

गोपालगंज। गोपालगंज जिले में एक निर्माणाधीन पुल गिरने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक धाराशायी हो गया। करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने जांच के आदेश दे दिए हैं और खुद घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।


  • घटना गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड स्थित गंगवा गांव की है, जहां घोघारी नदी पर 29 मीटर लंबा आरसीसी पुल बनाया जा रहा था। इस पुल का निर्माण लगभग 2 करोड़ 7 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से कराया जा रहा था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बापूधाम कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई थी। बताया जा रहा है कि ढलाई के दौरान अचानक स्लैब का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

    Share:

  • "We will not allow the Babri Masjid to be built anywhere in the country; if the foundation is laid, we will uproot it" - Sangeet Som

    Mon Mar 2 , 2026
    Meerut: Former BJP MLA Sangeet Som, speaking from the stage of a Holi gathering in Meerut, sharply criticized the Babri Masjid and the international situation. He stated unequivocally that the stigma of the Babri Masjid will not be tolerated again in the country. Referring to the Israel-Iran war, Sangeet Som taunted the death of Ali […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved