मुंबई (Mumbai)। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant) का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह आखिरकार खत्म हो गया है। पिछले तीन दिनों से गुजरात के जामनगर (Jamnagar, Gujarat) में मशहूर हस्तियों के साथ उद्योग जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था। कल, 3 मार्च को ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘सिग्नेचर’ कार्यक्रम हुआ। ‘टस्कर ट्रेल्स’ एक आउटडोर कार्यक्रम था, जिसके जरिए मेहमानों को जामनगर, वंतारा घुमाया गया। देर रात अनंत-राधिका की भव्य महाआरती और हस्ताक्षर समारोह हुआ। इस बार राधिका मर्चेंट की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved