मुंबई (Mumbai) एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की चचेरी बहन अलाना पांडे पिछले साल इवोर मैक के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब शादी के एक साल बाद अलाना मां बनने वाली हैं। ऐसे में अनन्या भी मौसी बन जाएंगी। यह खुशखबरी अनन्या ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।अलाना चंकी पांडे Ananya Pandey के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस प्रशिक्षक डीन पांडे की बेटी हैं। अनन्या की चचेरी बहन पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जबकि अनन्या के जीजू इवोर एक फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर हैं। अलाना और इवोर ने शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद इवोर ने मालदीव में अलाना को प्रपोज किया। फिर दोनों 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved