img-fluid

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर भड़का आक्रोश… खड़े हो गए ट्रक और बस

August 10, 2026

इस्लामाबाद। पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) के चलते पाकिस्तान (Pakistan) में त्राहि-त्राहि मच गई है। शुक्रवार से शुरू हुआ रैलियों-विरोध प्रदर्शन (Rallies and protests) का दौर शनिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में बदल गया, जो रविवार को भी जारी रहा। जमात-ए-इस्लामी ने घोषणा की कि वह 16 अगस्त को चारों प्रांतीय राजधानियों में प्रदर्शन करेगी।

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दो दिन में पूरे देश में 500 से ज्यादा रैलियां, विरोध-प्रदर्शन, चक्का जाम हो चुके हैं। ट्रांसपोर्टर और तेल टैंकरों की देशभर में हड़ताल के ऐलान से लाखों माल ढोने वाले वाहनों के पहिये थम गए हैं। ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। पेट्रोल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से पाक के लोगों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।


  • रोकी जाएंगी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, 70-80 रुपये लेवी
    ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि 12 अगस्त, 2026 की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्टर्स सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में पेट्रोल और डीजल पर लगाई गई 70-80 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड पेट्रोलियम लेवी के खिलाफ है। उनका कहना है कि इस भारी टैक्स और टोल प्लाजा शुल्कों के कारण उनके लिए कारोबार करना अब मुश्किल हो गया है।

    520 रुपये पहुंच गई थी डीजल की कीमत
    तेल के दाम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं, इससे महंगाई आसमान छू रही है। जमात ने घोषणा की कि वह अगले रविवार को देश की चारों प्रांतीय राजधानियों में प्रदर्शन करेगी। अप्रैल में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 459 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, डीजल 520.35 चला गया था। डीजल की कीमत बढ़ना पाक के लिए बड़ी समस्या है, क्योंकि देश के बड़े हिस्से का सड़क परिवहन डीजल पर निर्भर है।

    हड़ताल से पाकिस्तान में थमे चार लाख मालवाहक वाहनों के पहिए
    शनिवार से ही ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। रविवार को भी हड़ताल जारी रही। चार लाख मालवाहक वाहनों के पहिए थम गए। सोमवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन सरकार से वार्ता के बाद फैसला करेगी कि हड़ताल को आगे जारी रखा जाए या नहीं।

    माल ट्रांसपोर्टर और तेल टैंकरों की देशभर में हड़ताल के बाद पाक में हालात और बिगड़ने के आसार हैं। ऑपरेटरों ने कहा कि जब तक समूह नेतृत्व सोमवार को सरकार से बातचीत नहीं कर लेता, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे। पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्टर्स अलायंस के चेयरमैन निसार हुसैन जाफरी ने कहा कि ट्रांसपोर्टर कई मुद्दों को लेकर देश भर में हड़ताल कर रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा हाल ही में लागू किया गया रोजाना ईंधन के दामों का सिस्टम भी शामिल है। ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि 12 अगस्त, 2026 की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे।

    पहले भी बढ़ती रहीं हैं कीमतें
    अप्रैल में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 459 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जबकि डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था। डीजल की कीमत बढ़ना पाकिस्तान के लिए खास तौर पर बड़ी समस्या बनी हुई है।

    Share:

  • Bengal: ममता बनर्जी पर हमले के बाद CM शुभेंदु बोले - यह जनता का गुस्सा... वहां BJP का कोई नहीं था

    Mon Aug 10 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के एक मृत कार्यकर्ता के परिजन से मिलने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर जाते समय पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को जिस विरोध का सामना करना पड़ा, वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved