मनोरंजन

प्रैंक कॉल से परवान चढ़ा अनिल और सुनीता कपूर का इश्क, इस शर्त पर हुई थी दोनों की शादी


डेस्क। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में आपने कई बनते-बिगड़ते रिश्ते देखे होंगे। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने सही में एक-दूसरे से सच्चा प्यार किया है। ऐसा ही एक बॉलीवुड कपल है, जिसने दुनिया को सही में प्यार के मायने समझाए हैं। इस कपल के रिश्ते की खास बात यह है उनका यह रिश्ता मीडिया की नजरों से परे बना था।

हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के ‘मिस्टर इंडिया’ अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की। किसको पता था एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी, आज सभी के लिए एक मिसाल बन जाएगी। आज यानी 19 मई,2022 को यह कपल अपनी 38वीं शादी की सालगिरह मना रहा है। आज इस खास मौके पर हम आपको अनिल और सुनीता की रोमांटिक लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में एक अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी। अनिल के दोस्त ने उन्हें सुनीता के साथ मजाक करने के लिए उनका नंबर दिया था। लेकिन पहली बार सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया था। इस कॉल के बाद दोनों एक पार्टी में मिले थे, जहां पहली बार दोनों का आमना सामना हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ती गई, दोनों में दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। अनिल कपूर और सुनीता कपूर को इस समय तक समझ आ गया था कि वह इस-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।


11 साल तक की डेटिंग
अनिल कपूर और सुनीता कपूर इसके बाद एक- दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताने लगे। अनिल अक्सर सुनीता के फोटोशूट के दौरान उनसे मिलने जाते थे। एक फेमस मॉडल होने की वजह से सुनीता अक्सर विदेश की यात्रा भी करती थी लेकिन दोनों ने इस वजह से अपने रिश्ते पर कभी असर नहीं पड़ने दिया था। कमाल की बात यह थी कि शादी के बंधन में बंधने से पहले यह कपल करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में था। अनिल कपूर के अनुसार वह दोनों अपने आप ही डेट करने लगे थे, उन्होंने सुनीता से कभी भी उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए नहीं पूछा था।

सुनीता ने हर कदम पर दिया अनिल का साथ
जिन दिनों अनिल कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उस समय, सुनीता एक उभरती हुई मॉडल थीं। लेकिन उन्होंने अनिल का साथ नहीं छोड़ा और हर कदम पर उनका साथ दिया। उस समय अनिल कपूर के पास कैब का बिल भरने के लिए भी पैसे नहीं होते थे, तब सुनीता उन्हें पैसे दिया करती थीं।

अनिल ने सुनीता को किया प्रपोज
अनिल के संघर्ष के दिनों में सुनीता ने उनका साथ देकर अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया था। मन ही मन में अनिल उनसे शादी करने का फैसला बहुत पहले कर चुके थे लेकिन उन्होंने सुनीता को कभी प्रपोज नहीं किया था। लेकिन फिल्मों में पहला ब्रेक मिलते ही अनिल अपने आपको रोक नहीं पाए। अनिल ने 17 मई को अपनी पहली फिल्म ‘मेरी जंग’ साइन की और उसके अगले ही दिन 18 मई को उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

ऐसे हुई थी शादी
अनिल ने सुनीता को फोन करके कहा, “चलो कल शादी करते हैं – या तो कल या कभी नहीं।” सुनीता कपूर ने हां कहा लेकिन उनकी एक शर्त थी कि वह कभी भी किचन में कदम नहीं रखेंगी। अनिल को उनकी यह शर्त मंजूर थी और अलगे दिन, यानी 19 मई, 1984 को लगभग 10 लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी हो गई थी।

Share:

Next Post

अंटार्कटिका में डूब गया सूरज, अब छह महीने तक रहेगा अंधेरा, जानिए क्या है वजह

Thu May 19 , 2022
नई दिल्ली। धरती पर अटार्कटिका एक ऐसी जगह है जहां की परिस्थित दूसरी जगहों से अलग है। ध्रुवीय इलाके में होने की वजह से यहां पर छह महीने तक पूरा अंधेरा रहता है। यह समय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए बेहद खास होता है। अटार्कटिका में 13 मई को सूर्य अस्त हुआ था जिसके बाद यहां […]