विदेश

रूसी राष्ट्रपति का ऐलान, 10 बच्चे पैदा कर सभी को जीवित रखने पर मिलेगा लाखों का इनाम

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने अपने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे (10 or more children) पैदा करने का अनोखा प्रस्ताव (unique offer) दिया है। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। वहीं, पुतिन की इस पेशकश को विशेषज्ञ हताशा में लिया गया फैसला मान रहे हैं।

राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये (13,500 पाउंड) देगी। दरअसल कोरोना महामारी और यूक्रेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उत्पन्न हो गया है। इससे निपटने के लिए पुतिन ने देश की महिलाओं के सामने यह प्रस्ताव रखा है।


रूस में कोरोना में अनगिनत मौतें और यूक्रेन युद्ध में अब तक 50 हजार रूसी सैनिक मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. जेनी मैथर्स ने कहा कि पुतिन का मानना है कि जिन परिवारों में ज्यादा बच्चे होते हैं, वे ज्यादा देशभक्त होते हैं। यह काफी हताश करने वाला बयान है।

1990 के बाद से जनसंख्या बढ़ाने पर हो रहा काम
रूस में 1990 के दशक के बाद से जनसंख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। रूस को जनसांख्यिकी के साथ कठिनाइयां हुई हैं। मैथर्स का कहना है कि यह वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। लेकिन इतने रुपयों में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है। इस बीच उनका रहना-खाना कहां होगा। रूस में कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं।

रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी
पुतिन के इस प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई महिला दस बच्चों को जन्म देकर उन्हें जीवित रखती है, तो सरकार इसके बदले में उन्हें ‘मदर हीरोइन’ स्कीम के तहत सम्मान राशि के तौर पर 13 लाख रुपये इनाम देगी। इस सम्मान को पाने के लिए महिला को रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी है। सरकारी निर्देश के मुताबिक, यदि कोई मां किसी आपात स्थिति या आतंकवादी हमले में अपना बच्चा खो देती है, तो भी वो इस सम्मान की हकदार होगी।

दसवें बच्चे के जन्मदिन पर मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार राशि उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके 10 या इससे अधिक बच्चे होंगे। नियम के मुताबिक दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर मां को इतनी राशि मिलेगी। हालांकि उस समय यह देखा जाएगा कि बाकी नौ बच्चे जीवित हों। फिलहाल रूस की जनसंख्या गिरकर 14.6 करोड़ रह गई है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह राशि इतने बड़े परिवार को संभालने के लिए बेहद कम है।

Share:

Next Post

CBI को लेकर बड़ा फैसला करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार! हट सकते हैं Restrictions

Fri Aug 19 , 2022
मुंबई। सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Central Investigation Bureau-CBI) को लेकर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) जल्दी बड़ी फैसला ले सकती है। खबर है कि राज्य में जांच एजेंसी पर लगे प्रतिबंधों को हटाया (restrictions removed) जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि महाराष्ट्र उन राज्यों […]