भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वित्त विभाग के उपसचिव के खिलाफ गुमनाम शिकायत, गंभीर आरोप

  • ट्रांसफेर रैकेट चलाने के आरोप

भोपाल। वित्त विभाग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले महीने वित्त अधिकारियों की सीआर गायब करने और प्रमोशन के नाम पर वसूली का मामला सामने आया था। अब वित्त अधिकारियों के नाम से मुख्यमंत्री, मंत्री और वित्त विभाग के अफसरों के नाम एक गुमनाम पत्र भेजा गया है। जिसमें वित्त विभाग के उप सचिव मनोज कुमार जैन पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए तबादले की मांग की गई है। शिकायती पत्र समस्त अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उपसंचालक व सहायक संचालक एवं अधीनस्थ लेखा सेवा कर्मचारियों के नाम से भेजा गया है।
शिकायती पत्र में कहा है कि वित्त अधिकार मनोज जैन कई वर्षों से स्थापना शाखा में उप सचिव के पद पर कार्यरत है जिसके चलते किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की पदस्थापना या ट्रासंफर उसी के हाथों में होती है। ऐसे में वह मप्र में वित्त अधिकारियों के ट्रांसफर का एक बहुत बड़ा रैकेट चला रहा हैं। जिसमें कुछ साथी कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि तबादलों के नाम पर पैसों की वसूली विभागीय मंत्री के नाम पर होती है। साथ ही अपर मुख्य सचिव मनोज गोविल की भी मिलीभगत के आरोप हैं। शिकायत में मनोज जैन की पारिवारिक संपत्ति का भी जिक्र है। खास बात यह है कि मनोज जैन के खिलाफ विरोधी गुमनाम पत्र चला रहे हैं। अभी तक कोई भी अधिकारी उनके खिलाफ खुलकर सामने नहीं आया है।

Share:

Next Post

मॉडल ने व्यापारी को दुष्कर्म के केस में फंसा हड़पे आठ लाख

Fri Jan 15 , 2021
अन्य व्यापारी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम भोपाल। इंदौर में हनीट्रैप जैसा ही एक ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक व्यापारी ने अपने साथी और शहर की एक मॉडल के साथ मिलकर दूसरे व्यापारी को दुष्कर्म के केस में फंसाया। फिर ब्लैकमेल कर उससे 8 लाख रुपए वसूल लिए। अब मॉडल 50 […]