देश

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक और बड़ा खुलासा

  • सुशांत का संदिग्ध फ्लैटमेट दीपेश सावंत मुंबई से भागा
  • बार-बार बदल रहा लोकेशन

मुंबई बॉलीवड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हाई प्रोफाइल सुसाइड कांड में आज एक और सनसनीखेज बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सुसाइड मिस्ट्री का एक सबसे बड़ा संदिग्ध सुशांत का ही फ्लैटमेंट दीपेश सावंत कई दिनों से रहस्यमय तरीके से गायब है । सूत्रों ने बताया है कि जैसे-जैसे सुशांत केस की सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है, वैसे ही सुशांत के फ्लैटमेट दीपेश सावंत ईडी दफ्तर में पूछताछ होने के बाद से ही मुंबई से भाग खड़ा हुआ है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि सुशांत के साथ ही रहने वाला दीपेश सावंत बार-बार अपनी लोकेशन भी बदल रहा है। 14 जून को सुशांत की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद से ही नेट में उनके साथ रहने वाला दीपेश सावंत छिपता फिर रहा था। मुंबई पुलिस पर भी सुशांत के फ्लैट में साथ रहने वाले दीपेश सावंत से कड़ी पूछताछ नहीं करने का आरोप लग रहा है। साथ ही उसे भगाने में मदद करने का भी आरोप लगने लगा है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि सुशांत के फ्लैट में रहने वाला दीपेश सावंत इस दौरान महाराष्ट्र में ही एक अन्य शहर में अपने परिजनों से मिलने के लिए भी गया था। वहां 2 दिन ठहरा भी था। जब मीडिया ने उसकी लोकेशन का पता लगा लिया तथा उसके घर तक मीडिया पहुंच गया तब उसकी मां ने कहा कि दीपेश मिलने के लिए आया था, लेकिन अब कहां चला गया है, उन्हें खुद ही पता नहीं है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड मे कई खुलासे होने के बाद इस पूरे मामले में हत्या की आशंका ज्यादा बढ़ गई है । सुशांत के करीबियों पर भी शक गहराता जा रहा है। गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत का फ्लैटमेंट दीपेश सावंत के गायब होने से उस पर भी शक की सुई बढ़ती जा रही है।

Share:

Next Post

धोनी ने अपने आसपास के सभी लोगों को एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया : स्मृति मंधाना

Mon Aug 17 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी ने अपने आसपास के सभी लोगों को एक बेहतर क्रिकेटर और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। धोनी ने 16 साल के लंबे करियर पर विराम लगाते हुए शनिवार 15 अगस्त […]