
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के तीन वरिष्ठ नेताओं और राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने वाले इन तीन प्रमुख नेताओं में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के नाम शामिल हैं.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं के बीजेपी जॉइन करने की आधिकारिक घोषणा की है. बीजेपी नेता शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि तीनों नेताओं ने आज ही आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ली है. बता दें कि इन नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया था.
शमिक भट्टाचार्य ने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक को बीजेपी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान शमिक ने कहा, ’34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का राज था, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का. पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक चली पॉलिटिक्स ने हमारे फेडरल स्ट्रक्चर को चुनौती दी और उसे नकार दिया, सेंटर के साथ सहयोग करने के बजाय, टकराव का रास्ता अपनाया गया, जिससे सारा डेवलपमेंट रुक गया.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसी बैकग्राउंड में और नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में अपना भरोसा रखते हुए, तीन सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. आज, ये तीनों- सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय- बीजेपी में शामिल हो गए हैं… ये तीनों MP ऐसे दिग्गज हैं जिनका राज्यसभा में परफॉर्मेंस सबको पता है…’
तीनों नेताओं का बीजेपी में स्वागत
तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘ये हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी BJP खुश है. बीजेपी की ओर से, और इसके स्टेट प्रेसिडेंट के तौर पर, मैं, हमारे वर्कर्स, चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट, और हमारे पूरे ऑर्गनाइजेशन के साथ- इन तीनों लोगों का दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved