img-fluid

MP में बदला एक और जगह का नाम, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

September 25, 2025

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अलीराजपुर (Alirajpur) का नाम बदलकर आलीराजपुर रखा गया था। इसके बाद अब सागर जिले के जैसीनगर (Jaisinghnagar) का नाम बदला गया है। जैसीनगर को अब जयशिव नगर (Jaishiva Nagar) के नाम से जाना जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इसकी घोषणा की है।

गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जैसीनगर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल और मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जैसीनगर का नाम बदलकर जयशिव नगर रखने की घोषणा की है। आपको बता दें कि जैसीगनर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का बड़ा कस्बा है।


  • आपको बता दें कि एमपी में स्थान, कस्बों और जिलों के नाम बदलने का क्रम जारी है। अब तक कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। हाल ही में अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर किया गया है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने नाम बदलने की अधिसूचना जारी की थी।

    Share:

  • वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

    Thu Sep 25 , 2025
    वृंदावन । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Famous Thakur Banke Bihari Temple in Vrindavan) में दर्शन किए (Visited) । राष्ट्रपति के दर्शन के लिए मंदिर को कुछ समय के लिए आम भक्तों के लिए बंद रखा गया, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved