img-fluid

होर्मुज में एक और जहाज पर ईरानी अटैक, UAE, कुवैत और बहरीन में US बेस पर हमले

July 12, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है. अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हमले किए हैं, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं. वहीं IRGC ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.


  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुली सैन्य जंग का रूप ले चुका है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस हफ्ते ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की पुष्टि की है. दूसरी तरफ ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है.

    ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास, सिरिक, चाबहार, बंदर-ए-देयर और असालुयेह समेत कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं. इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराया है.

    होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल सप्लाई, समुद्री व्यापार और पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा पर पड़ सकता है. अमेरिका, ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में लगातार मिलती रहेगी.

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने ओमान के दुक्म पोर्ट पर अमेरिकी विमानवाहक पोतों (Aircraft Carriers) के लिए इस्तेमाल होने वाले लॉजिस्टिक सपोर्ट सेंटर और ईंधन भरने वाले प्लेटफॉर्म पर “भारी हमला” किया है. ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, IRGC का दावा है कि हमले में इन ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.

    IRGC ने कहा कि ओमान में की गई यह कार्रवाई अमेरिका की बमबारी के जवाब में शुरू किए गए उसके जवाबी अभियान का तीसरा चरण है. संगठन ने संकेत दिया है कि अगर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई जारी रहती है तो ईरान की जवाबी कार्रवाई भी और तेज हो सकती है.

    गालीबाफ बोले- एकतरफा समझौतों का दौर खत्म
    ईरान के शीर्ष वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने लिखा, “एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है. हमने पहले ही कहा था, या तो अपना वादा निभाइए या फिर इसकी कीमत चुकाइए. अब हकीकत सामने है.”

    Share:

  • होर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर नया दावा, रिपोर्ट में कहा- 'ईरान ने निजी बातचीत में मानी चूक'

    Sun Jul 12 , 2026
    तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने निजी स्तर पर अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर इस घटना को लेकर अपनी “चूक” स्वीकार की है और बातचीत का सिलसिला जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved