img-fluid

एक्सीडेंट में घायल एक और मजदूर की मौत

August 08, 2020

भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र मेें अज्ञात वाहन के चपेट में आए एक और मजदूर की बीती रात मौत हो गई। जबकि एक युवक ने गुरुवार रात को घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार राजकुमार वाल्मीक पिता श्रीराम वाल्मीक छोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने दो दोस्तों के साथ कई दिनों से कोकता में मजदूरी करने जाता था। पांच अगस्त की शाम को तीनों युवक एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे अयोध्या बायपास में वीरा ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार की इलाज के दौरान आज तड़के मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार तीसरा युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस कल घायल के बयान लेने पहुंची थी, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में यह खुलासा नहीं हो सका है कि युवकों की बाइक को किस वाहन ने किन परिस्थितियों में टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल भी शुरू कर दी है।

कोलार: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
इधर कोलार में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कोलार पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय मनीष सेन कोलार क्षेत्र में रहता था। कल शाम को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस आज उसका पोस्टमार्टम करा रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा परिजनों के बयान के बाद होने की संभावना है।

Share:

  • Rajasthan Crises: SOG ने FIR की तीनों फाइलें बंद की

    Sat Aug 8 , 2020
    राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त के सारे आरोप ध्वस्त एसओजी ने केस एसीबी को सौंपा जयपुर। राजस्थान में सरकार गिराने की कथित साजिश मामले में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने विधायक खरीद फरोख्त से जुड़े तीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved