img-fluid

Anti-Paper Leak Bill: राहुल गांधी लेंगे चर्चा में हिस्सा, लोकसभा में आज होगी वोटिंग

July 29, 2026

नई दिल्ली. एंटी पेपर लीक बिल (Anti-Paper Leak Bill) पर संसद (Parliament) में चल रही बहस अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. लोकसभा (Lok Sabha) में एंटी पेपर लीक बिल पर बुधवार को चर्चा आगे बढ़ेगी. चर्चा पूरी होने के बाद बिल पर वोटिंग (voting) कराई जा सकती है. इस बहस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) भी हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी करीब 12:30 बजे सदन में अपनी बात रख सकते हैं.


  • सरकार इस बिल को परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है. वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है. ऐसे में बुधवार को होने वाली चर्चा के दौरान सदन में एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है.

    एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को दोपहर 12 बजे से फिर शुरू होगी. इसके बाद सदन में बिल पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, चर्चा खत्म होने के बाद वोटिंग की तैयारी है. अगर बिल लोकसभा से पास हो जाता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. सरकार की कोशिश है कि इस कानून को जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो.

    राहुल गांधी की नजरें भी चर्चा पर
    राहुल गांधी के इस बहस में शामिल होने से चर्चा और अहम हो गई है. विपक्ष लगातार युवाओं, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाता रहा है. ऐसे में राहुल गांधी अपने संबोधन में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं.

    संसद में दिखा सरकार-विपक्ष का टकराव
    पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष ने पिछली सरकारों के कार्यकाल में सामने आए पेपर लीक मामलों का जिक्र किया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहले भी कानून बनाए गए, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं. उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ नया कानून बनाने से परीक्षा व्यवस्था में कितना बदलाव आएगा.

    वहीं, प्रियंका गांधी ने चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक वीडियो का जिक्र करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की जीत बताया. जबक असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका युवाओं से जुड़ाव कमजोर हो गया है.

    सरकार की ओर से मोर्चा संभालते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है. उन्होंने साफ किया कि सरकार इस बीमारी का मुकम्मल इलाज करेगी. पुराने कानून में संशोधन करके व्यवस्था को एकदम मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जा सके.

    चाय पर साथ दिखे नड्डा और खड़गे
    सदन के भीतर भले ही तीखे शब्दबाण चले हों, लेकिन बाहर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे संसद की कैंटीन में एक साथ चाय पीते नजर आए. हंगामे के बीच नेताओं की इस मुलाकात की हर तरफ काफी चर्चा रही.

    अब सभी की नजर बुधवार की लोकसभा कार्यवाही पर है. चर्चा, बहस और वोटिंग के बाद साफ होगा कि यह बिल अगले चरण में कितनी तेजी से आगे बढ़ता है.

    Share:

  • Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप से जापान में तबाही का मंजर, 13 की मौत

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली. जापान (Japan) के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू (main island of Kyushu) में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता (7.1 magnitude) के शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बताया कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved