देश मनोरंजन

अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया


नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के फिल्‍म डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप की मुश्किलें यौन उत्‍पीड़न के मामले में बढ़ती दिख रही हैं। एक्‍ट्रेस पायल घोष की ओर से लगाए गए यौन उत्‍पीड़न के मामले में अनुराग कश्‍यप को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। मुंबई पुलिस  ने समन जारी कर अनुराग कश्‍यप से कहा है कि वह गुरुवार को मामले में पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस थाने में उपस्थित हों। पायल घोष ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक कश्यप को पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है। पायल घोष की मांग है कि अनुराग कश्यप को जल्द अरेस्ट किया जाए।

बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप का मामला दर्ज कराने के बाद एक्ट्रेस पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियरी से मुलाकात की थी। पायल घोष ने खुद की जान को खतरा बताते हुए राज्यपास से वाई कैटेगरी की सुरक्षा की मांग की है। एक्ट्रेस के साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद रहे।

पायल घोष ने इस दौरान कहा था, ‘उनके सामने हमने अपनी बात रखी है और उनके रिकॉर्ड के लिए कंप्लेंट पेपर भी उनको दिया है। हमने उनसे Y सिक्योरिटी की मांग की है और उन्होंने बहुत अच्छे से हमारे साथ कॉपरेट किया। हमें अच्छा रिस्पॉन्स उनसे मिला है।’

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्‍‍‍‍पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके वकील नितिन सातपुते ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 354, 341, 342 के 342 के तहत रेप, गलत हरकत करने और महिला के साथ अमर्यादित आचरण करने के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इधर, अनुराग कश्यप ने पायल घोष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Share:

Next Post

नई राह दिखाते गांधी जी के अनुभव

Wed Sep 30 , 2020
गांधी जयंती (2 अक्तूबर) पर विशेष – योगेश कुमार गोयल देश के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अविस्मरणीय योगदान से पूरी दुनिया सुपरिचित है। वे जीवन पर्यन्त देशवासियों के लिए आदर्श नायक बने रहे। अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाने वाले गांधीजी ने पूरी दुनिया को […]