img-fluid

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अयोध्या पहुंचे, किए रामलला के दर्शन, हनुमान गढ़ी भी गए

May 25, 2025

अयोध्या. टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों भगवान (God) के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला (Ramlala) और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट इससे पहले वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।

कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। दोनों ने वहां मंदिर में काफी समय बिताया।


हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास जी महाराज ने कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की। उन दोनों ने रामलला का परिक्रमा भी किया और हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। निश्चित ही हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है तो फल मिलेगा ही।’

13 मई को वृंदावन पहुंचे थे विराट कोहली
इससे पहले 13 मई को विराट अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही थी। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।
विज्ञापन

संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का
कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें।

विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था
विराट ने 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी पहले ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। विराट अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

Share:

  • टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का 'शतक', जिनेवा में 100वां करियर एकल खिताब जीता

    Sun May 25 , 2025
    जिनेवा। नोवाक जोकोविच ने आखिरकार करियर का सौवां एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को जिनेवा ओपन फाइनल में शनिवार को हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें एकल खिताब के लिए जूझ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved